राजधानी रायपुर में चोरी के नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी ने अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद चोरी के सोने-चांदी के जेवर को सराफा व्यवयायी को बेच दिया था। पुलिस ने नाबालिग और जेवर खरीदने वाले सराफा व्यवयायी को दबोच लिया है। उनके कब्जे से चोरी का सारा माल, नकदी और मोबाइल जब्त कर लिया गया है। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। महिला ने की चोरी की शिकायत जानकारी के मुताबिक, शिवनगर हांडीपारा निवासी महिला ने 29 जनवरी 2026 को आजाद चौक थाना में शिकायत की थी कि किसी ने उनके घर का ताला तोड़कर आलमारी और पेटी से कुल 2 लाख रुपए के जेवरात, नकद और मोबाइल चोरी कर लिए। पुलिस टीम ने पड़ोसियों और परिवार से पूछताछ की, सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जांच के दौरान पुलिस को महिला के बेटे पर संदेह हुआ। पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल किया। उसने बताया कि चोरी के जेवरात उसने प्रतीक दम्मानी को बेच दिया है। प्रतीक दम्मानी से पूछताछ पर उसने चोरी के जेवर खरीदने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सारा माल, नकदी और मोबाइल जब्त कर लिया गया। चोरी का कुल सामान लगभग 2 लाख रुपए का था। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


