नाबालिग बरामद, अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार

ठेठईटांगर | कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत कोरोमियां पंचायत में पशुओं की अज्ञात संक्रामक बीमारी से हुई मौत का मामला उठाया। इस पर शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने सदन को अवगत कराया कि सूचना मिलते ही 10 फरवरी 2025 को रांची स्थित पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान के त्रिस्तरीय जांच दल को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान दो मृत और एक जीवित पशु के नमूने लेकर उन्हें आरडीडीएल, कोलकाता जांच के लिए भेजा गया था। मंत्री ने बताया कि प्राप्त जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पंचायत में शेष बीमार पशुओं का उपचार कर दिया गया है और वे अब स्वस्थ हैं। वर्तमान में कोरोमियां पंचायत से किसी भी नए पशु मृत्यु की सूचना नहीं है। सिमडेगा | सदर पुलिस ने अपहरण कांड का उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर थाना में कांड संख्या 34/2026, दिनांक 22.02.2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि 22 फरवरी को आवेदक जितेन्द्र प्रसाद निवासी सलडेगा द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत सदर थाना में दर्ज कराई गई थी। आवेदन के आधार पर सिमडेगा थाना में कांड संख्या 34/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी शाखा की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 फरवरी 2026 को पीड़िता को नवाबाद, झाँसी (उत्तर प्रदेश) से बरामद किया। वहीं प्राथमिकी अभियुक्त हर्ष कुमार वर्णवाल,निवासी कुंजनगर को भी उसी स्थान से विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *