नाबालिग बालिका बिजली के पोल पर चढ़ी:प्रशासन ने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा

सवाई माधोपुर के कुंडेरा थाना क्षेत्र के एक कस्बे में एक नाबालिक बालिका एक बार फिर से बिजली के पोल पर चढ़ गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते-देखते लोगों की भीड़ आसपास जमा हो गई। इसकी सूचना कुंडेरा थाना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही कुंडेरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने नाबालिक बालिका के परिजनों से बातचीत की। सूचना पाकर सवाई माधोपुर तहसीलदार भी मौके पर पहुंची और परिजनों से नाबालिक बालिका को बिजली के पोल से नीचे उतारे जाने की समझाइश की, लेकिन परिजन नहीं माने। जिन्होंने कहा कि विगत समय उनकी ही एक नाबालिक बालिका का कुछ राजनीतिक रसूखदारों ने अपहरण कर लिया था और 10 महीने तक उनकी लड़की को बंधक बनाकर रखा था। जिसकी रिपोर्ट भी कुंडेरा थाने में दर्ज करवाई गई थी। 10 माह के बाद उनकी पुत्री बंबोरी में मिली थी। उसके बाद जब बालिका ने अपनी आपबीती सुनाई तो इसकी शिकायत कुंडेरा थाना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में उनके पास अब कोई रास्ता नहीं बचा। पहले कई बार चढ़ चुकी है बालिका पूर्व में भी नाबालिक बालिका आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर पांच बार बिजली के पोल पर चढ़ चुकी है। तब भी उन्हें आश्वासन देकर राजी किया गया था और वही आज एक बार फिर से नाबालिक बालिका बिजली के पोल पर चढ़ गई। लगभग 3:30 घंटे की कठिन मशक्कत के बाद नाबालिक बालिका को बिजली के पोल से नीचे उतार लिया गया ।उनका कहना था कि जहां पर वे रह रहे हैं वहां भी जिला प्रशासन कई मर्तबा परेशान कर रहा है और उनके द्वारा पूर्व में थाने में दी गई शिकायत पर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही ।ऐसे में आज फिर तहसीलदार के द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद बालिका को नीचे उतार लिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *