नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वार्ड क्रमांक 11 जैन मंदिर के जंगल में लगाई फांसी  

नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वार्ड क्रमांक 11 जैन मंदिर के जंगल में लगाई फांसी  
अमरकंटक।
पवित्र नगरी अमरकंटक नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत  वार्ड क्रमांक 11 दिगंबर जैन सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर बगल से जंगल में 16 वर्षीय  नाबालिक युवक ने दिनांक 12 मई 25 दिन सोमवार की रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली फांसी लगाए जाने का कारण अज्ञात है पुलिस फांसी लगाई जाने के कारणों  की  जांच कर रही है। मृतक धर्मजीत सिंह गोड़ पिता नंदराम गोड़ उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम मझगावं पोस्ट गोपालपुर बजाग थाना करंजिया जिला डिंडोरी म. प्र. जैन मंदिर के पास स्थित जंगल के पेड़ से महिला के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धर्मजीत सिंह बैंक टोला निवासी प्रदीप गुप्ता उर्फ सनी के यहां रहता था वह माह अगस्त 24 में  अपने घर से भाग कर अमरकंटक आया था वह प्रदीप गुप्ता सनी के यहां काम करता था सनी ने धर्मजीत को विगत माह  मोबाइल भी खरीदकर दिया था। मृतक कक्षा 9 तक पढ़ा था मृतक प्रदीप गुप्ता उर्फ सन्नी को शौच के लिए बताकर हाथ में छोटी बाल्टी में पानी भरकर निकाला था कुछ देर तक ना आने पर सनी  गुप्ता ने उसके मोबाइल पर फोन लगाकर संपर्क करना चाह लेकिन फोन नहीं उठा उसने अपने स्तर पर खूब-खोज बीन की लेकिन नहीं मिला सुबह है जंगल से गुजर रहे लोगों ने नाबालिग युवक के पेड़ से लटके होने की जानकारी दी। प्रथम दृष्टया नाबालिग के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने में प्रेम प्रसंग का मामला जान पड़ता है। पुलिस इन सभी पहलुओं की ओर विस्तृत विवेचना कर रही है मृतक के बगल से छोटी बाल्टी रखी हुई मिली है तथा चप्पल भी उतारी हुई है। वह कई दिनों से परेशान दिखता रहा है। पुलिस थाना अमरकंटक में उक्त प्रकरण पर मर्ग क्रमांक 15/25 बी एन एन एस एस की धारा 194 कायम कर विवेचना में लिया है नाबालिक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की विवेचना नगर निरीक्षक लाल बहादुर तिवारी सहायक उप निरीक्षक ईश्वर यादव एवं प्रधान आरक्षक प्रवीण कुजूर के द्वारा की जा रही है मृतक के शव  पोस्टमार्टम कराया जाकर पर जनों को सौंप दिया गया है जिसे परिजन अपने ग्रह ग्राम ले गए। 

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *