नाबालिग लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

भास्कर न्यूज|लावालौंग थाना क्षेत्र के पारामातु गांव निवासी मुकेश गंझु ने अपने 17 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के गुमशुदा होने की सूचना लावालौंग थाना में दर्ज कराई है।दिए गए आवेदन के अनुसार रूपेश कुमार रविवार की दोपहर करीब दो बजे घर से एसपी साइन बाइक संख्या JH 02B K6683 को लेकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के गांवों और परिचितों के यहां खोजबीन की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों के मुताबिक रूपेश कुमार का रंग सांवला है और उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच है। घटना के समय उसने नीली जींस पैंट और सफेद रंग की चेकदार शर्ट पहन रखी थी।अचानक लापता होने की इस घटना से परिवार के लोगों में गहरी चिंता व्याप्त है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *