जांजगीर | पामगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पंजाब से धरदबोचा। आरोपी रवि यादव पिता हबीब लाल उम्र 20 वर्ष निवासी दर्री थाना पामगढ़ ने बहला-फुसलाकर नाबालिग का अपहरण किया था। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर 15 अक्टूबर 2025 को थाना पामगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के तुरंत बाद आरोपी भाग गया था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पंजाब में छिपा हुआ है। टीम ने वहां विशेष कार्रवाई कर रवि को पकड़ लिया और हिरासत में लिया।


