नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। घंटाली थाना अधिकारी सोहनलाल ने बताया-6 महीने पहले 3 जून को पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया था कि 27 जून को उसकी नाबालिग बेटी दोपहर में घर से दूसरे घर पर जाने के लिए निकली थी। शाम तक वह नहीं लौटी तो आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जानकारी में आया कि दानपुर निवासी भूरालाल निनामा के साथ वह हो सकती है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद नाबालिग को दस्तयाब कर लिया था। जांच के बाद इस मामले में 20 नवंबर को आरोपी भूरालाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन उसका साथी सालमगढ़ निवासी बीबलेश डाबी फरार चल रहा था। जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इसे अब अदालत में पेश करेगी।


