नाबालिग से युवक ने किया रेप:गर्भपात करवाने पहुंची अस्पताल, डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस

हनुमानगढ़ जिले की गोलूवाला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने डॉक्टर की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से बातचीत कर मामला दर्ज किया है। नाबालिग ने गांव के ही एक युवक पर जबरन रेप करने का आरोप लगाया है। गोलूवाला पुलिस फिलहाल मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। गोलूवाला थाना प्रभारी लाल बहादुर चंद्र ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से किसी डॉक्टर से सूचना मिली कि नाबालिग को लेकर अस्पताल में गर्भपात करवाने को लेकर परिजन पहुंचे हैं। एसपी अरशद अली ने नाबालिग से जुड़ा मामला होने के चलते गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। जिसके बाद थाना प्रभारी लाल बहादुर चंद्र अपनी टीम सहित अस्पताल पहुंच पीड़िता और परिजनों से बातचीत की। उसके बाद पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर गोलूवाला थाने में मामला दर्ज किया गया है। थानाप्रभारी ने बताया कि पीड़िता 10वीं क्लास में पढ़ती है। जिसको गांव के ही एक युवक ने डरा धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। जिसके चलते नाबालिग गर्भवती हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो और रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *