नाबालिग से रेप की कोशिश,बचने के लिए कुएं में कूदी:आरोपी वनपाल को पकड़कर लोगों ने पीटा, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

सवाई माधोपुर में वनपाल ने नाबालिग लड़की से रेप करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए नाबालिग कुएं में कूद गई। लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी वनपाल को पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। लोगों ने आरोपी वनपाल को इतना पीटा कि उसे जयपुर रेफर करना पड़ा। नाबालिग के परिजनों ने रवाजंना डूंगर थाने में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल वन विभाग ने पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधी हुई है। वनपाल ने की रेप की कोशिश, परिजनों ने पीटा
थानाधिकारी हरिमन मीणा ने बताया- नाबालिग के परिजनों ने वनपाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, रेप और एसटी-एससी एक्ट में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया- उनकी 17 साल की नाबालिग बेटी सोमवार को सुबह करीब 11 बजे जंगल में गई थी। इस दौरान रणथंभौर टाइगर रिजर्व फलोदी रेंज के वनपाल मुकेश गुर्जर ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। इस पर नाबालिग बेटी चिल्लाने लगी। परिजनों ने बताया- नाबालिग बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर हम मौके पर‌ पहुंचे‌, लेकिन तब तक नाबालिग बेटी इज्जत बचाने के लिए कुएं में कूद चुकी थी‌। लोगों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में जयपुर किया रेफर
थानाधिकारी ने बताया- घटना से गुस्साए लोगों ने वनपाल मुकेश गुर्जर के साथ जमकर मारपीट की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल वनपाल की ओर से किसी भी तरह की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने वनपाल से मुलाकात की
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा सड़क हादसे में घायल से मिलने के लिए सोमवार को सवाई माधोपुर के जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उनको आरोपी वनपाल मुकेश गुर्जर के घायल होने की भी सूचना मिली। इस पर किरोड़ीलाल मीणा ने वनपाल के हाल-चाल जाने। मुकेश की पत्नी ने किरोड़ी को बताया कि ग्रामीणों ने बुरी तरह मारा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *