रामनवमी के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय नामदेव टांक क्षत्रिय महासभा के 17वें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। महर्षि दयानंद सरस्वती भवन में 15 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इस अवसर पर नवदंपतियों को पर्यावरण संरक्षण का विशेष संकल्प दिलाया गया। समारोह की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। समाज की महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलीं। दूल्हा-दुल्हन की बग्गी में भव्य निकासी निकाली गई। माहेश्वरी भवन में सभी का स्वागत किया गया। दयानंद भवन में दूल्हों ने तोरण मारा और फिर विवाह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जोधपुर के अलावा जयपुर, सीकर, किशनगढ़, डेगाना, अजमेर, चेन्नई, अहमदाबाद, औरंगाबाद और माउंट आबू से समाज-बंधु पहुंचे। सभी ने सामूहिक भोज का आनंद लिया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने रामनवमी के दिन इस आयोजन को विशेष बताया। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने ओबीसी समुदाय के लिए मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत और भाजपा नेता नरेश सुराणा ने सभी को शुभकामनाएं दी समारोह में भामाशाहों का विशेष सम्मान किया गया। विवाह समिति के अध्यक्ष देवकिशन नेगी और सुनीता नेगी के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समाज के प्रबुद्धजनों ने संगठित होने का आह्वान किया। आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सुरेश बाटू, जिला जज सत्यनारायण टेलर,महावीर टेलर ,अनुराग रूनवाल, सौरभ वर्मा, राजेंद्र सर्वा, सुनील टांक , पदम तोलंबिया, शकुंतला टेलर,रामगोपाल बरनिया,विजय तोलंबिया, मोहन लाल तोलंबिया,शिव प्रकाश बुलिया,रामानंद तोलंबिया,गुंजन नेगी,कैलाश उठवाल , गिरधारी लाल सर्वा,अनिल बेदी, हंसराज लोघा,कमल वर्मा, नीलेश, शशिकांत वर्मा ,सत्यनारायण गाधा,सहित अन्य मौजूद रहे।


