नामांकन, सीमांकन एवं बंटवारे के प्रकरणों का हुआ निराकरण अब तक 105312 राजस्व प्रकरण सुलझे

नामांकन, सीमांकन एवं बंटवारे के प्रकरणों का हुआ निराकरण
अब तक 105312 राजस्व प्रकरण सुलझे
अनूपपुर।
शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में जिले में राजस्व महा-अभियान 3.0 का सफल संचालन  26 जनवरी 2025 तक किया जा रहा हैं। अभियान के तहत राजस्व विभाग के लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को राजस्व महा-अभियान में ठीक किया जा रहा है। राजस्व महा अभियान 3.0 के दौरान किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग वर्चुअल बैठक के माध्यम से कलेक्टर द्वारा सतत रूप से की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के मैदानी अमले द्वारा निरंतर राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले में वर्तमान स्थिति में कुल 105312 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। जिसमें नामांकन, सीमांकन, बंटवारे के शत्-प्रतिशत् प्रकरण तथा नक्शे में बटाकंन के 59115 प्रकरण, आधार से आरओआर खसरे की लिंकिंग के 23949 प्रकरण, फार्मर रजिस्ट्री के 21016 प्रकरण निराकृत किए गए हैं। राजस्व महा-अभियान 3.0 में समग्र का आधार से ई केवाईसी, खसरे की समग्र आधार से लिंकिंग ,फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वयन , नक्शे का तरमीम , भूमि का सीमांकन, पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र कृषकों की ई-केवाईसी, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज करना ,राजस्व न्यायालय में समय सीमा पर लंबित प्रकरणों का निराकरण आदि गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *