नाम बदलकर रेप, कहा-शादी करना हो तो धर्म बदलो:भोपाल में युवती ने दर्ज कराई एफआईआर; साहिल ने राहुल बनकर की थी दोस्ती

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली युवती के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक युवक ने नाम बदलकर उससे मुलाकात की। फिर शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि पिछले दिनों आरोपी ने शादी के नाम पर उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डाला। पीड़िता ने जब इस्लाम धर्म अपनाने से इनकार किया तो आरोपी ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। जिसके बाद बुधवार को वह ‘संस्कृति बचाओ’ मंच के कार्यकर्ताओं को लेकर कोलार थाना पहुंची। युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। युवक ने खुद को राहुल बताकर युवती से दोस्ती की
पीड़ित युवती की उम्र करीब 25 साल है। वह प्राइवेट जॉब करती है। चार साल पहले अनजान नंबर से उसे कॉल आना शुरू हुए थे। कॉल करने वाले ने खुद को राहुल बताया था। बाद में वह वाट्सएप मैसेज करने लगा। उसने लड़की को दोस्ती के लिए राजी कर लिया। कुछ समय में दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद आरोपी और पीड़िता की कॉल पर बातें चलती रहीं। आरोपी ने उससे इजहार किया, जिस पर लड़की ने हां कर दी। खुद को राहुल बताने वाले आरोपी का असल नाम साहिल खान है। वह जहांगीराबाद इलाके का रहने वाला है। उसने लड़की को मिलने बुलाया। जहांगीराबाद इलाके के एक कमरे में उसके साथ संबंध बनाए और शादी का झांसा दिया। पीड़िता को भरोसा था कि आरोपी उससे शादी करेगा तो लड़की ने विरोध नहीं किया। आरोपी ने धर्म बदलकर शादी का भरोसा दिलाया
पीड़ित को जब आरोपी की सच्चाई पता लगी तो उसने विरोध किया। तब आरोपी ने भरोसा दिलाया कि उससे शादी करने के लिए वह अपना धर्म बदल लेगा। बाद में दोनों के संबंध आगे बढ़े। लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो पिछले दिनों आरोपी ने शर्त रखी कि शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाना होगा, पीड़िता ने इससे साफ इनकार कर दिया। शादी से इनकार कर मोबाइल नंबर बंद कर दिया
आरोपी युवक ने दो महीने पहले लड़की से कॉल पर बहस की। इसके बाद शादी करने से साफ इनकार किया। बाद में अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। किसी तरह से पीड़िता ने आरोपी के घर का पता लगाया। उसके परिजनों से बात करने पहुंची, तब परिजनों ने बताया कि वह साहिल खान से हर तरह का रिश्ता तोड़ चुके हैं और आगे से उससे कोई संबंध नहीं रखेंगे। जो करना है करो, पीड़िता ने साहिल खान से बात करने की कोशिश की तो पता लगा कि आरोपी दिल्ली में रहकर जॉब कर रहा है। आरोपी युवती को मॉडल बनाने का झांसा देता था
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे मॉडल बनाने का झांसा भी देता था। चार साल पहले वह भोपाल में होने वाली सीरीयल की शूटिंग में क्राउड में रोल करने के लिए जाया करती थी। एक एजेंसी से उसे काम मिलता था। साहिल ने संपर्क में आने के बाद उससे वह काम छुड़वा दिया, झांसा दिया था कि उसकी मुंबई में अच्छी पहचान है, आसानी से मॉडल बनाने के बाद एड फिल्म में काम दिलाएगा। ये खबर भी पढ़े… पति से अफेयर के शक में महिला की हत्या:जबलपुर में महिला ने किया चाकू से हमला; पति को रंगे हाथ पकड़ने गई थी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *