महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में हाउसिंग बोर्ड निवासी राजकीय स्कूल मेघोत हाला के प्रिंसिपल डॉ. नरेश कुमार यादव और उनकी पत्नी सरोज यादव ने अपनी बेटी डॉ. तनु यादव की शादी से पूर्व घोड़ी पर बैठाकर बनवारा निकाला, जो समाज में एक नई मिसाल पेश कर समाज में बेटा-बेटी एक समान का संदेश देता है। डॉ. नरेश कुमार यादव की बेटी तनु यादव ने हाल ही में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। आज गुरुवार 19 फरवरी को वर पक्ष राजस्थान के अलवर से बारात लेकर आएगा। जिसके स्वागत के लिए भी वधु पक्ष तैयार है। बिजली निगम में जेई दूल्हा दूल्हे का नाम हर्षित मेहता है, जो इंजीनियरिंग में स्नातक पास है और राजस्थान के चूरू शहर में बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर पद पर कार्यरत है । हर्षित के पिता डॉ महेश कुमार अलवर के जिला शिक्षा अधिकारी डीईओ पद पर कार्यरत है। जबकि वधू पक्ष मूल रूप से गांव नांगल अटेली के निवासी हैं। ये रहे मौजूद वधू पक्ष से प्रोफेसर डा चंद्र मोहन और उनकी पत्नी सीमा कुमारी सहित पूर्व सरपंच अशोक कुमार, लीला राम पूर्व सरपंच, रामप्रताप पटवारी, बाल कृष्ण, वीरेंद्र कुमार इंस्पेक्टर, सुभाष कुमार सबइंस्पेक्टर, रविंद्र कुमार सुभाष यादव और सुरेश कुमार सहित वधू पक्ष के समस्त नाहरीया परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। जमकर नाचे लोग बनवारा से पहले सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें आस-पड़ोसी, रिश्तेदारों और परिजनों ने जमकर भोज का स्वाद चखा और आनंद उठाया। बेटी डॉ. तनु को घोड़ी पर बिठाकर डीजे के साथ शहर की गलियों में बनवारा निकाला गया। डीजे की धुनों पर महिलाओं युवाओं और बच्चों और उनके सभी परिवार के सदस्यों ने जमकर नृत्य किया और खुशियां सांझा करी। लोगों ने की पुष्प वर्षा बनवारा नारनौल शहर की प्रमुख गलियों से होकर निकला गया। जहां परिवार सदस्यों के साथ आमजन ने बेटी के बनवाने पर पुष्प वर्षा कर समस्त परिवार का स्वागत किया। इस पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सरहाना की


