नारनौल में पुलिस ने शातिर वाहर चोर पकड़ा:राजस्थान का रहने वाला, बेटे के साथ मिलकर भी चुराई थी बाइक

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की नांगल चौधरी थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी राजेश निवासी गोनेडा थाना पनियाला (राजस्थान) को काबू किया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान चोरी की तीन वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को गांव गोलवा स्थित श्री श्याम लाइब्रेरी के सामने से विकास कुमार नामक छात्र की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना नांगल चौधरी में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया। बेटे के साथ की थी चोरी पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने बेटे के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की थी। चोरी के बाद बाइक को राजस्थान ले जाकर जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में एक कबाड़ी को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस ने रिमांड पर लिया पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि अन्य चोरी की वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके। जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उम्मीद है कि आगे और मामलों का खुलासा हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *