नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट:1 जवान जख्मी, सिर और हाथ-पैर में चोट; बाइक से गश्त पर निकले थे

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट की है। जिसकी चपेट में बस्तर फाइटर का एक जवान आ गया है। जवान के सिर, हाथ और पैर में चोट आई है। जिसे घटना स्थल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जवान बाइक से गश्त पर निकले थे। मामला कोहकमेटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर के कुतुल-बेड़माकोटी मार्ग में नक्सलियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी। आज शुक्रवार की सुबह बस्तर फाइटर के जवान बाइक से इलाके में गश्त पर निकले हुए थे। इसी दौरान जंगल से नक्सलियों ने रिमोट कमांड IED का इस्तेमाल कर ब्लास्ट कर दिया। जिससे जोर का धमाका हुआ। घटना में बाइक में सवार बस्तर फाइटर के एक जवान को गंभीर चोट आई। जिसके बाद उसे साथी जवानों ने मौके से निकाला और पुलिस कैंप लेकर गए। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। फिर घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों की माने तो जवान की स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल उस इलाके में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। दरअसल, उस इलाके में हाल ही में सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है। जिससे नक्सली बौखलाए हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *