नारायणपुर में IED ब्लास्ट, 1 ग्रामीण की मौत:दूसरा गंभीर रूप से घायल, जवानों को नुकसान पहुंचाने प्लांट कर रखा था बम

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। दोनों ग्रामीण जंगल से झाड़ू बनाने के लिए झाड़ियां लेने के लिए गए हुए थे। जहां नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से ही बम प्लांट कर रखा था। जिसकी चपेट में दोनों ग्रामीण आ गए। मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कानागांव के रहने वाले राजेश उसेंडी और रामलाल कोर्राम जड्डा-मरकूर के जंगल में झाड़ू बनाने के लिए झाड़ियां लेने के लिए गए हुए थे। यहां नक्सलियों ने पगडंडी रास्ते में पहले से ही IED दबाकर रखी हुई थी। लौटते वक्त राजेश का पैर प्रेशर IED पर आ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। IED की चपेट में आने से राजेश के दोनों पैर के चिथड़े उड़ गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। IED की चपेट में आने से दूसरा ग्रामीण घायल वहीं, दूसरा ग्रामीण रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। धमाके की आवाज सुनकर जंगल गए अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दोनों को उठाकर गांव ले आये। इसके बाद यहां से अस्पताल ले गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। घायल युवक का इलाज चल रहा है। जबकि मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। नारायणपुर पुलिस के अनुसार, इस साल अब तक जवानों ने इलाके में 15 IED डिटेक्ट किए हैं और नक्सल विरोधी ऑपरेशन लगातार चलाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *