रांची | नारायण इंस्टिट्यूट में जेईई मेन्स 2026 (सत्र-1) के उत्कृष्ट परिणामों के बाद मेधावी छात्रों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। दिव्य राज गुप्ता ने 99.81 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा आद्युत रहमान 99.46, अर्जुन चौधरी 99.23, मौलिक गुप्ता 98.22, सैफ रंजन 97.72 और पीयूष अग्रवाल 97.61 समेत कई छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल के आसपास अंक प्राप्त किए। संस्थान के निदेशक शिवम कुमार मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।


