नारी पैड सेवा योजना को लेकर प्रखंडों में किया पैड वितरण

भास्कर न्यूज|सिमडेगा महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वयंसेवी संस्था विकास सेवा केंद्र फाउंडेशन द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना नारी पैड सेवा के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य रूप से ठेठईटांगर प्रखंड के रिपो टोली, बोलबा प्रखंड के पालेमुण्डा तथा करसई प्रखंड के मालसाड़ा एवं ठेसुटोली गांवों में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर सुरक्षित स्वास्थ्य के लिए सेनेटरी पैड के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर संस्था की डिस्ट्रिक्ट हेड एनिश केरकेट्टा एवं सरोज केरकेट्टा ने संस्था की एक अन्य योजना बाल एवं जननी शिक्षा अभियान के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता द शिक्षा से जुड़े विषयों पर जागरूक किया।पैड वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही और उन्होंने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रमेश टोप्पो, सेंटर इंचार्ज आभा ब्यूटी तिर्की, नेमान्ति टोप्पो द रश्मि केरकेट्टा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था द्वारा आगे भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *