खटकड़। ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली में सामूहिक अभिषेक और शांतिधारा की गई। मायजा से राजकुमार जैन ने बताया कि तीर्थ क्षेत्र में बूंदी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने बड़ी उमंग और उत्साह के साथ मूलनायक श्रीमुनीश्वरनाथ भगवान का अभिषेक व सामूहिक शांतिधारा की। बताया कि यह अतिशय क्षेत्र है, जिसे सुधासागर महाराज की ओर से अतिशय क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां विराजित प्रतिमा को सबसे अधिक ऊर्जा वाली प्रतिमा माना जाता है, जिसके दर्शन-वंदन के लिए रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। दिनकेश जैन, मनीष जैन, धर्मचंद जैन, ऋषभ जैन, प्रमोद जैन, अनिल जैन, अमित जैन, दिनेश जैन, मुकेश जैन, आशीष जैन ने हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाया।


