कोटपूतली से खाटू श्याम बाबा की 30वीं पदयात्रा शनिवार को रवाना हुई। यह यात्रा श्री श्याम मंदिर से शुरू हुई। पंडित गोपाल जोशी ने शुभारंभ से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्याम भक्तों ने जयकारों के साथ पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान डीजे की धुनें बज रही थीं। मार्ग में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने शीतल पेय और प्रसाद की व्यवस्था भी की। मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह और कोषाध्यक्ष राहुल जोशी ने बताया कि पदयात्रा का पहला रात्रि पड़ाव झिर की चौकी स्थित बालाजी मंदिर में होगा। इसके बाद 22 फरवरी को कांवट, 23 फरवरी को रिंगस और 24 फरवरी को खाटू श्यामजी पहुंचकर श्याम बाबा के दरबार में निशान चढ़ाए जाएंगे। इस अवसर पर डॉक्टर नरसिंह कांवत, मांगू सिंह, मंदिर पुजारी मगन शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, रोतास सिंह, मनोज अग्रवाल, पुरण सिंह, पुरण शर्मा, बाबू सिंह, सुखपाल कांवत, भवानी सिंह, ओमप्रकाश जांगिड़, बनवारी सैनी, अजय सिंह, संजय जोशी, प्रशांत भारद्वाज, विजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।


