नालंदा के पूर्व सांसद के भतीजे थे कुमार गौरव

भास्कर न्यूज | हजारीबाग एनटीपीसी के डीजीएम डिस्पैच कुमार गौरव नालंदा के पूर्व सांसद रामस्वरूप प्रसाद के भतीजे थे। वे रामस्वरूप प्रसाद के बड़े भाई स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद सिंह के इकलौते बेटे थे। नालंदा के एगरसराय प्रखंड की ओप पंचायत के हासेपुर गांव में उनका घर है। कुमार गौरव की पहली पोस्टिंग दादरी में इंजीनियर के पद पर हुई थी। दूसरी पोस्टिंग रीगा में हुई थी। इसके बाद सिंगरौली मध्यप्रदेश में डीजीएम के पद पर प्रोन्नति मिली। इसके बाद हजारीबाग उनका ट्रांसफर हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *