नालंदा परिसर बनाने पेड़ों की कटाई का विरोध, रक्षासूत्र बांधे

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव निगम ने नालंदा परिसर बनाने रानी सागर के नीचे स्थित शीशम के जंगल को चुना है। यहां पहले बर्ड पार्क और नो व्हीकल इको जोन बनाने का प्रस्ताव था। अब पेड़ों को काटा जा रहा है। युवाओं और पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक रहते डॉ. रमन सिंह ने दिग्विजय कॉलेज के वार्षिकोत्सव में साइंस कॉलेज में परिसर में नालंदा परिसर बनाने घोषणा की थी। निगम ने स्थान बदल दिया और अब वह जगह चिन्हित किया जहां शीशम के घने पेड़ हैं। यहां पहले बर्ड पार्क बनाने की योजना थी। पूर्व पार्षद और युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री ने कहा कि शीशम के पेड़ों को काटने चिन्हित किया गया है। पर्यावरण प्रेमियों ने इस जगह को नो व्हीकल जोन, बर्ड पार्क बनाने की मांग की थी। शहर में नालंदा परिसर बनाने पर्याप्त जगह है, जंगल काटना गलत है। एनएसयूआई के प्रदेश संयुक्त महासचिव राजा यादव और छात्र नेता श्रेयस साहू ने सवाल उठाया कि जब रमन सिंह ने साइंस कॉलेज परिसर में नालंदा परिसर बनाने की बात कही थी, तो अब स्थान क्यों बदला गया। प्रदेश सचिव ऋषभ निर्मलकर व पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष राहुल साहू ने कहा सरकार एक ओर मां के नाम पर पेड़ लगाने की योजना चला रही है, दूसरी ओर जंगल काट रही है। यह विरोधाभास है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *