नालंदा परिसर स्थल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

धमतरी| शहर के हटकेश्वर वार्ड में 500 सीटर नालंदा परिसर निर्माण प्रस्तावित है। इसका स्थल निरीक्षण गुरूवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। जमीन की उपलब्धता बजट एवं निविदा प्रक्रिया संबंधी जानकारी भी अधिकारियों से ली। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 11 करोड़ 22 लाख की लागत से 0.60 हेक्टेयर भूमि पर बहुमंजिला नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। पूर्व स्वीकृत 250 सीटर भवन को बढ़ाकर 500 सीटर किया गया है। परिसर में ई-लाइब्रेरी, वाई-फाई, वातानुकूलित अध्ययन कक्ष, लिफ्ट, पर्याप्त बिजली व्यवस्था एवं आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *