नालागढ़ में विवाहिता की मौत:परिजनों ने पिंजौर हाईवे पर लगाया जाम, बोले- दहेज के लिए प्रताड़ित किया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

सोलन के नालागढ़ में एक महिला की दहेज प्रताड़ना के चलते मौत हो गई। पीजीआई में बुधवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने आरोपी की बहनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वीरवार को सोलन पिंजौर-नालागढ़ नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पंजाब के झिंझरी गांव की मृतका नेहा का विवाह रामुपरा गुजरां के संजीव कुमार से पिछले साल 6 नवंबर को सिख रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति, सास-ससुर और ननदों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे रसोई में बंद कर दिया जाता था। 16 जनवरी को घोलोवाल पंचायत के प्रधान की अध्यक्षता में बैठक हुई। नेहा के भाई ने कहा कि अगर बहन को प्रताड़ित करना है तो वह उसे वापस ले जाएंगे। ससुराल वालों ने आगे से ऐसा न करने का वादा किया। विवाहिता ने किया था जहर का सेवन 19 अप्रैल को नेहा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। लेकिन ससुराल वालों ने परिजनों को सूचना नहीं दी। जब परिजनों को पता चला तो वे रामपुर गुजरां पहुंचे। नेहा को बेहोश हालत में पाया। पहले उसे रोपड़ ले गए, फिर हालत बिगड़ने पर पीजीआई रेफर किया गया। पांच दिन तक जिंदगी-मौत से जूझने के बाद बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर पति, सास-ससुर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतका के परिजन आरोपी की बहनों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। मौत की खबर सुनते ही झिंझड़ी गांव के लोग जोघों थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *