नाली के विवाद में चली लाठियां, VIDEO:मारपीट में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल; 5 आरोपी डिटेन

भीलवाड़ा में एक धार्मिक स्थल के पास बनी सरकारी नाली के ऊपर रखी पत्थर की पट्‌टी टूटने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। 5 दिन पहले पट्‌टी के ऊपर से गन्ने के जूस का ठेला निकला तो पट्‌टी टूट गई थी। इसी बात को लेकर गुरुवार को एक पक्ष ने जूस वाले से कहासुनी कर दी। इसके बाद दोपहर 12 बजे दोनों पक्ष लाठी-पत्थर लेकर भिड़ गए। झड़प में एक बच्ची समेत 6 लोग हो गए। घटना जिले के मांडल थाना इलाके के एक गांव में गुरुवार दोपहर 12 बजे की है। घायलों को थाना क्षेत्र के एक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। दोनों पक्षों के 5 लोगों को मांडल पुलिस ने डिटेन किया है। इलाके में पुलिस जाप्ता तैनात किया है। नाली के विवाद में चली लाठियां.. गन्ने के जूस के ठेले से टच हुआ था पत्थर मांडल थाना इंचार्ज रोहिताश यादव ने बताया- 5 दिन पहले यहां धार्मिक स्थल के पास बनी सरकारी नाली पर रखा पत्थर टूटने के बाद विवाद शुरू हुआ। यह पत्थर गन्ने के जूस के ठेले के कारण टूटा था। जूस वाला गुरुवार दोपहर 11.30 बजे के करीब यहां से दोबारा गुजरा तो वहीं रहने वाले एक पक्ष के लोगों ने उसके साथ कहासुनी और मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-पत्थर लेकर आमने-सामने हो गए। एक युवक ने लाठी से हमला किया और कुछ लोगों ने पथराव किया। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें लाठी लेकर एक युवक भागकर जाता है और गली में खड़े युवक के पैरों पर हमला करता है। इसके बाद बाकी लोग लाठी लेकर आए युवक को पीटते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के पुरुष और महिलाएं भी झगड़े में कूद गए। दोनों तरफ से पथराव किया गया और लाठियां चलाई गईं। 2 युवकों को डिटेन कर पूछताछ स्थानीय लोगों ने मांडल थाना पुलिस को झगड़े की सूचना दी। पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को पाबंद किया। दोनों पक्षों के एक-एक युवक को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। घायलों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल से छुट्‌टी दे दी गई थी। फिलहाल एहतियात के तौर पर पुलिस जाप्ता तैनात किया हुआ है। थाना इंचार्ज ने कहा- मामले की जांच कर रहे हैं। झगड़े में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें लोग लाठियां चलाते और पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर भी जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *