नाली बनाने के विवाद में चली लाठियां, VIDEO:दोनों पक्षों को 6 लोग हुए घायल; पुलिस ने 2 को डिटेन किया

भीलवाड़ा में नाली बनाने के विवाद में दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग हो गई। दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी हैं। घटना जिले के मांडल थाना इलाके के खारोल मोहल्ले में गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब हुई। घायलों को मांडल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी गई। नाली के विवाद में चली लाठियां.. गन्ने के जूस के ठेले से टच हुआ था पत्थर मांडल थाना इंचार्ज रोहिताश यादव ने बताया- खारोल मोहल्ले में कुछ दिन पहले एक पक्ष की ओर से नाली का निर्माण कराया जा रहा था। इस दौरान एक पत्थर दूसरे पक्ष के गन्ने के जूस ठेले से टच हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में तू-तू मैं मैं हो गई थी। लेकिन कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया था। गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब नाली की बात पर फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान एक युवक लाठी ले आया और दूसरे पक्ष के युवक पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के पुरुष और महिलाएं भी झगड़े में कूद गए। दोनों तरफ से पथराव किया गया और लाठियां चलाई गईं। दोनों पक्षों के 6 लोग हमले में घायल हो गए। जिन्हें मांडल हॉस्पिटल ले जाया गया। 2 युवकों को डिटेन कर पूछताछ स्थानीय लोगों ने मांडल थाना पुलिस को झगड़े की सूचना दी। पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को पाबंद किया। दोनों पक्षों के एक-एक युवक को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। घायलों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल से छुट्‌टी दे दी गई थी। फिलहाल एहतियात के तौर पर पुलिस जाप्ता तैनात किया हुआ है। थाना इंचार्ज ने कहा- मामले की जांच कर रहे हैं। झगड़े में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें लोग लाठियां चलाते और पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर भी जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *