नाली में डाला कचरा 5 हजार लगा जुर्माना

भास्कर न्यूज | कोरबा नगर निगम ने मेगा स्वच्छता ड्राइव के तहत शनिवार को वार्ड क्रमांक 2 पटेल पारा और 3 साकेत नगर में सफाई अभियान चलाया। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने वार्डों में पैदल भ्रमण कर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने डीडीएम रोड पर नाली में कचरा डालने पर नाराजगी जताई। इसके बाद होटल संचालक पर 5 हजार जुर्माना लगाया गया। निगम वार्डों में स्वच्छता ड्राइव चल रहा है। चौथे दिन पटेल पारा वार्ड में नालियों और सड़कों की सफाई की गई। आयुक्त ने कहा कि अतिक्रमण, दुकानों में डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। सफाई के बाद कीटनाशक दावों का छिड़काव भी कराया जा रहा है। निगम आयुक्त ने इस दौरान घर-घर पहुंचकर लोगों से सफाई के संबंध में चर्चा की। सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को समय पर समस्याओं का निराकरण करने कहा। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर रही दीदियों से भी चर्चा की। होटल संचालकों को चेतावनी दी गई है कि अपशिष्ट पदार्थ नाली में न डालें। इससे गंदगी फैलने के साथ ही जाम होने की समस्या होती है। आयुक्त ने कहा कि सभी के सहयोग से ही शहर को सुंदर शहर बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी के साथ ही अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *