नाली में डाला खाना, होटल रेड डायमंड पर 5000 जुर्माना:बिलासपुर में निगम कमिश्नर ने सफाई का किया निरीक्षण, लापरवाही बरतने पर स्वच्छता निरीक्षकों को दी चेतावनी

बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र स्थित होटल रेड डायमंड पर कमिश्नर ने 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। होटल के कर्मचारी ने साफ-सफाई को नजरअंदाज कर नाली में खाना डाल दिया था, जिससे नाली जाम हो गई। निगम कमिश्नर के निर्देश पर होटल रेड डायमंड के खिलाफ एक्शन लिया गया है। कमिश्नर सर्वे ने स्वच्छता निरीक्षकों को साफ-सफाई और उससे जुड़े हर काम को प्राथमिकता के साथ करते हुए समय सीमा के भीतर पूरा करने की चेतावनी भी दी है। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने शुक्रवार को शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान तोरवा में होटल रेड डायमंड के पास नाली जाम मिली। पूछताछ में पता चला कि होटल का बचा खाना और कचरों को नाली में डाल दिया जाता है, जिससे नाली जाम होती है। इस पर कमिश्नर ने ऐसे बड़े संस्थानों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए होटल प्रबंधन पर 5 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। स्वच्छता निरीक्षकों को चेतावनी-लापरवाही बर्दाश्त नहीं
कमिश्नर ने निरीक्षण के बाद विकास भवन में स्वच्छता निरीक्षक और सर्वेक्षण के नोडल अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस दौरान कमिश्नर सर्वे ने निरीक्षकों से दो टूक शब्दों में कहा की स्वच्छता के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सफाई कार्य और कचरा कलेक्शन अपने नियत समय में होना चाहिए। सभी सेनेटरी इंस्पेक्टर को अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य की मॉनिटरिंग और नाली सफाई कार्य का सतत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए। सड़क पर नहीं दिखना चाहिए मलबा और निर्माण सामग्री
कमिश्नर ने कहा कि सड़कों पर रखें मलबे को हटाने और कार्रवाई करने को भी कहा। निदान के माध्यम से आ रहे प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। सड़कों पर सी एंड डी यानी मलबा रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाएं और जुर्माने की कार्रवाई करने को कहा। बैठक में अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने और एक दिन के वेतन कटौती करने का निर्देश निगम कमिश्नर ने दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *