ग्वालियर के चीनौर में शनिवार को 6 साल के एक बच्चे का शव नाले में मिला है। बच्चा शुक्रवार दोपहर से लापता था। जिस हालत में शव मिला है, उसे देखकर यौन शौषण के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के मुताबिक, बच्चा आदिवासी समुदाय से था। शुक्रवार दोपहर से उसके परिजन उसे खोज रहे थे। परिजन ने रात में चीनौर थाने में बच्चे के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। नहर की नाली में पड़ा मिला शव
शनिवार दोपहर परिजन को सूचना मिली कि तहसील के पीछे स्थित 10 नंबर पैंता (नहर की नाली) में बच्चा पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस को पता चला है कि परिजन जब बच्चे को ढूंढ रहे थे, तभी उन्हें पता चला था कि उनका बच्चा 15 साल के एक अन्य लड़के के साथ देखा गया था। पुलिस ने भी उस नाबालिग से पूछताछ की। उसने सिर्फ इतना बताया कि वह उसके साथ गया था, लेकिन वह नाली में कैसे पहुंचा? उसे नहीं पता। बच्चे का पैंट उतरा हुआ था
भितरवार एसडीओपी जितेंद्र नगायच का कहना है कि यह हत्या है या हादसा, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। बालक का पैंट उतरी हुई थी, इसलिए अलग एंगल की बात सामने आ रही है। पुलिस भी सभी एंगल पर जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़ें
पिता पर पत्थर पटका, 2 घंटे तड़पते रहे: जिंदा तो नहीं, यह देखने दोस्त को घटनास्थल भेजा; सांस चलने पर सिर कुचला


