कोरबा | उरगा थाना की पुलिस टीम ने गुरुवार को चीतापाली पहुंचकर घोघरा नाला किनारे बना रहे अवैध शराब की भट्ठी को नष्ट किया। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में जेरीकेन और प्लॉस्टिक पाउच में भरी 575 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन, लगभग एक हजार किलोग्राम महुआ लहान और भट्ठी को नष्ट कर दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई की है।


