नाले के क्रॉस पर बवाल, 4 घंटे प्रदर्शन, लोगों ने काम रुकवाया

जूनागढ़ के पास मोड़ पर निर्माणाधीन क्रॉस को लेकर बुधवार को काफी बवाल मचा। पुरानी गिन्नाणी के लोगों ने चार घंटे तक प्रदर्शन किया और नगर निगम को काम नहीं करने दिया। जूनागढ़ के पास फर्नीचर की दुकानों वाली गली के मोड़ पर नाले की मरम्मत कर उस पर क्रॉस बनाया गया है। इससे नाला करीब एक फीट ऊंचा हो गया है। मोहल्ले वालों में इसे लेकर रोष है। उनका कहना है कि इससे बारिश के समय पानी आगे नहीं जाएगा और गिन्नाणी में ही भरा रहेगा। वे क्रॉस को नीचे करने की मांग पर अड़ गए। निर्माण कार्य घटिया होने का भी आरोप नगर निगम और ठेकेदार पर लगाया है। मोहल्ले के विरोध को देखते हुए निगम ने होमगार्ड के जवानों को मौके पर भेजा। एक बारगी धक्कामुक्की की नौबत आ गई। सुनील कश्यप, संजय कश्यप, प्रेमरतन सोनी सहित गिन्नाणी के लोग निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा से मिलने गए, लेकिन वे मीटिंग में व्यस्त थे। सुनील कश्यप ने बताया कि क्रॉस का निर्माण कार्य घटिया हुआ है। हर बारिश में टूटती है सड़क, भरता है पानी मानसून के दौरान हर साल पुरानी गिन्नाणी में घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे जूनागढ़ खाई की दीवार तोड़नी पड़ती है और फर्नीचर गली की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो जाती है। इस बार यह सड़क आरसीसी की बनाई गई है। नाला जाम जोने से ओवर फ्लो होने की समस्या को देखते हुए क्रॉस बना दिया गया है, लेकिन विवाद के कारण यह रास्ता दो-तीन महीने से बंद पड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *