नाले में पड़ा मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई पहचान:चेहरे पर चोट के निशान, आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया शव

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक व्यक्ति का शव नाले में पड़ा हुआ मिला। शव को जब राहगीरों ने देखा तो, पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। घटना सूरजपोल इलाके के गोविंद गुप्ता हॉस्पिटल के सामने की है। सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उन्होंने एक व्यक्ति के शव को नाले में पड़ा देखा। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। शव का चेहरा पानी से निकला हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने नगर निगम की टीम और रेस्क्यू टीम की सहायता से शव को नाले से बाहर निकलवाया। फिलहाल शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही है। शव के चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। मृतक ने गरम बनियान पहनी हुई है। शव का या तो नाले में बहकर आने का अंदेशा लगाया जा रहा है या फिर व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत हुई है। मथुरा गेट थाने के ASI दुर्ग सिंह ने बताया – पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंद गुप्ता हॉस्पिटल के पास नाले में शव पड़ा हुआ है। यहां पर आकर देखा तो, व्यक्ति का शव नाले में पड़ा हुआ था। जिसकी उम्र लगभग 30 से 35 साल तक हो सकती है। शव को नगर निगम के कर्मचारी और रेस्क्यू टीम के जरिए निकलवाया गया है। शव की पहचान नहीं हुई है। आसपास के लोगों ने शव की पहचान करने की कोशिश भी की फिलहाल शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *