बालोद | कपरमेटा और हितेकसा के बीच कोसमी और नाहंदा को जोड़ने वाली सड़क खराब हालत में है। जगह-जगह गड्ढे हैं। बड़े-बड़े बोल्डर बाहर आ गए हैं। फॉरेस्ट विभाग ने सड़क की मरम्मत कई साल से नहीं कराई है। इससे करियाटोला के लोगों को कपरमेटा जाने में दिक्कत होती है। नांहदा, कोसमी और करियाटोला के लोग कई साल से सड़क सुधार की मांग कर रहे हैं। लेकिन ध्यान नहीं दे रहे। बारिश के दिनों में छोटे बच्चों को चलने में दिक्कत होती है।


