नाहरगढ़ अभयारण्य में मादा लेपर्ड की मौत, शरीर पर गंभीर चोटें मिलीं

राजधानी के नाहरगढ़ अभयारण्य में एक मादा लेपर्ड की मौत से विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तो लेपर्ड का दो से तीन दिन पुराना शव मिला। शरीर पर गहरा जख्म था, प्रथमदृष्टया दो लेपर्ड के संघर्ष के बाद ऐसा होना प्रतीत हो रहा है। यह शव बुधवार दोपहर नायलाबाग नाके के पास वन विभाग की टीम को मिला, इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया गया। वन विभाग के रेंजर रघुवेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार प्रारंभिक जांच में लेपर्ड की मौत का कारण आपसी संघर्ष सामने आ रहा है। आशंका है कि दो लेपर्ड के बीच हुई लड़ाई में फीमेल लेपर्ड के शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *