नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में 13 बाघों की दहाड़:देश में सबसे ज्यादा 7 यंग टाइगर हमारे यहां, 5 की उम्र 8 माह, दो डेढ़ साल के

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क ने एक बार फिर देशभर में अपनी खास पहचान बनाई है। यहां देश के सबसे ज्यादा 7 यंग टाइगर मौजूद हैं, जिनमें दो व्हाइट टाइगर भी शामिल हैं। डेढ़ साल की उम्र वाले इन युवा बाघों को एक किलोमीटर के सुरक्षित दायरे में रखा गया है। यहां 13 टाइगर रहते हैं। 5 बाघ की उम्र 8 महीने हैं, जबकि 2 डेढ़ साल के हैं। बाकी सभी बड़े हैं। इनकी मौजूदगी से नाहरगढ़ की पहाड़ियों में हर सुबह-शाम दहाड़ सुनाई देती है। नाहरगढ़ की रानी 5 साल की रानी ने 27 अप्रैल 2025 को एक साथ 5 शावकों को जन्म दिया था। यह एक रिकॉर्ड है। 7 मेल, 6 फीमेल यहां कुल 13 बाघों में से 7 मेल हैं और 6 फीमेल। 5 नए शावकों का नामकरण अभी होना बाकी है। 2 व्हाइट टाइगर पार्क में रह रहे दोनों व्हाइट टाइगर रानी के बच्चे हैं। एक आठ माह का, दूसरा डेढ़ साल का है। 1 किमी दायरे में रह रहे
नाहरगढ़ देश का एकमात्र ऐसा बायोलॉजिकल पार्क है, जहां रेस्क्यू सेंटर, सफारी और जू तीनों एक ही जगह है। प्रशासन ने भविष्य में इन शावकों को नए विकसित होने वाले पार्क क्षेत्रों में भेजने की योजना तैयार की है, ताकि उनके लिए बेहतर और प्राकृतिक आवास सुनिश्चित किया जा सके। पार्क में प्रतिदिन करीब 1,665 पर्यटक विजिट करने पहुंच रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *