नाहरपुरा में युवक की संदिग्ध हालात मौत:कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

धौलपुर के बसेड़ी क्षेत्र के नाहरपुरा गांव में शनिवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों को युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की। मृतक के चाचा लवकुश ने बसेड़ी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका भतीजा आकाश पुत्र धारासिंह, निवासी नाहरपुरा, शुक्रवार देर रात अपने कमरे में सोने गया था। शनिवार सुबह करीब 4 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा। अंदर आकाश फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसेड़ी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना अधिकारी बालकृष्ण चौधरी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *