जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में आज शाम एकाएक कचरे में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग नाहर बाबा मंदिर के पास लगी, जिसके बाद एक बड़े एरिया को चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची और आग को कंट्रोल करने का काम शुरू किया गया, लेकिन आग पर कंट्रोल नहीं हो पाया। करीब आधा दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां आग को कंट्रोल करने में लगी हुई हैं। स्थानीय निवासी विकास शर्मा ने बताया कि आग शाम करीब साढ़े 6 बजे लगी थी। उस दौरान आग सामान्य लग रही थी, लोग यह अनुमान लगा रहे थे कि किसी ने कचरा जलाने के लिए आग लगाई है, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिस से आग कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगी। उसके बाद दमकल और पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर पहाड़ी वाली जगह तक दमकल पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने के बाद बिजली विभाग ने बिजली काट दी, वहीं लोग अपने मकानों से भी दूर चले गए। धुआं होने से सांस लेने में लोगों को तकलीफ हो रही कचरे में आग लगने से धुआं आसपास के इलाके में फैल रहा है जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिस के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल कर दूर जाने लगे।


