निकाय कर्मी हड़ताल पर कार्रवाई की चेतावनी दी

जांजगीर| जिले के सभी निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मी के बाद रेगुलर कर्मचारी हड़ताल पर है। ऐसे में शहर के सफाई सहित अन्य मूलभूत सेवाएं प्रभावित हुई है। ऐसे में शुक्रवार को सीएमओ ने आदेश जारी कर उन्हें कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। नगरीय ​निकाय के कर्मचारियों ने एक दिसंबर से नवनियुक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत की है। कर्मचारी ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान, ओल्ड पेंशन योजना लागू करने, अनुकंपा नियुक्ति, सहित अन्य मांगों को पूरा करवाने के लिए हड़ताल कर रहे हैं। उन्हांेने पूर्व में 12 से 14 नवंबर तक कर्मचारियों ने 6 मांगों को लेकर हड़ताल की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *