निकाय चुनाव : सुजाता कच्छप बनीं राजद समर्थित मेयर प्रत्याशी

प्रदेश राजद ने रांची नगर निकाय चुनाव में सुजाता कच्छप को मेयर पद के लिए अपना समर्थन दिया है। प्रदेश युवा राजद के अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने शनिवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार रांची नगर निगम के मेयर प्रत्याशी के उम्मीदवार के रूप में सुजाता कच्छप का समर्थन किया गया है। कहा कि सुजाता कच्छप रांची नगर निगम के वार्ड नंबर-7 से लगातार तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और 2026 के नगर निगम चुनाव में वार्ड-7 से पार्षद के उम्मीदवार के साथ रांची मेयर पद के रूप में दावेदारी पेश कर रही हैं। यादव ने कहा कि प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने सुजाता कच्छप के पिछले पार्षद कार्यकाल को देखते हुए उनको समर्थन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *