अमृतसर| निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने निगम के ऑटो वर्कशॉप व मेन सड़कों के रखरखाव को लेकर लगाए गए नोडल अफसरों संग निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों से बातचीत कर समझाया। ताकि सड़कों से कब्जे हटा लें। इसके बाद लोह गढ़ गेट, लाहौरी गेट, ढप्पई रोड, खालसा कॉलेज, छेहर्टा रोड और मॉल रोड होते हुए कंपनी बाग (ठंडी खुही) पहुंचे। कंपनी बाग के बाहर लगे रेहड़ी-फड़ी वालों को मौके पर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई, अवैध कब्जों, सड़कों के रख-रखाव को लेकर निगम बेहद गंभीर है। इसी कारण सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं । निगम की ओर से प्रत्येक वार्ड में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।


