निगम के सहयोग से खेल और युवा गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

भास्कर न्यूज |लुधियाना लुधियाना में पंजाब कल्चरल सोसायटी की ओर से म्यूनिसिपल डॉ. नीरू कात्याल गुप्ता (आईएएस) का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के प्रतिनिधियों ने उन्हें यादगारी चिन्ह भेंट कर शहर के विकास और बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन के लिए शुभकामनाएं दीं। सोसायटी के प्रधान और मीडिया डायरेक्टर रविंदर सिंह रंगूवाल ने कहा कि नीरू कटियाल गुप्ता के प्रशासनिक अनुभव से लुधियाना शहर के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब कल्चरल सोसायटी हमेशा सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रशासन के साथ मिलकर काम करती रही है और भविष्य में भी शहर के विकास के लिए सहयोग जारी रखेगी। इस मौके पर पंजाब बास्केटबॉल के जनरल सेक्रेटरी तेजा सिंह धालीवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सहयोग से शहर में खेल गतिविधियों और युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा, जिससे युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा मिलेगी। म्यूनिसिपल कमिश्नर नीरू कात्याल गुप्ता ने सम्मान के लिए सोसायटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह शहर की सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए प्रशासन और सामाजिक संगठनों का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *