निगम ने शुरु किया सफाई अभियान

लुधियाना| नगर निगम लुधियाना ने शनिवार को पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान शुरू किया। इस संबंध में निगम कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता ने हेल्थ ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित स्टाफ को सख्त निर्देश जारी किए। कमिश्नर ने जॉइंट कमिश्नर, जोनल कमिश्नर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर निरीक्षण करने के लिए कहा है। साथ ही हेल्थ ब्रांच के अधिकारियों को ग्राउंड लेवल पर कार्य कर रहे स्टाफ की नियमित रूप से तस्वीरें और वीडियो साझा करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वीपिंग स्टाफ प्रतिदिन शहर भर में कार्य करता है, लेकिन इस विशेष अभियान का उद्देश्य सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। मुख्य सड़कों के साथ-साथ अंदरूनी इलाकों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि संजीव अरोड़ा भी रोजाना सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। वहीं मेयर इंदरजीत कौर ने शहरवासियों से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ रखने में निगम का सहयोग करें और खुले स्थानों व खाली प्लॉटों में कचरा फेंकना बंद करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *