निगम में लगी आग, धुआं भरने से घंटों कामकाज ठप:लोक निर्माण शाखा के कक्ष में शार्ट सर्किट के कारण लगी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

अंबिकापुर नगर निगम कार्यालय के लोक निर्माण शाखा में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। लोक निर्माण विभाग के कमरे से निकल रहा धुआं पूरे निगम कार्यालय में फैल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। निगम के दस्तावेजों को जलने से बचा लिया गया, लेकिन धुएं के कारण घंटों निगम का कामकाज ठप रहा। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह निगम के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। कुछ देर में कर्मचारियों ने निगम के लोक निर्माण शाखा के कमरे से धुआं निकलते देखा। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। कर्मचारियों ने कमरे में रखे दस्तावेजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची एवं आग पर काबू पा लिया गया। शार्ट सर्किट से लगी थी आग, सभी कमरों में भरा धुआं
आग पर काबू पाए जाने के कुछ देर बाद फिर से आग भड़क गई, जिसे बुझा लिया गया। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। आग का धुआं पूरे निगम परिसर में फैल गया, जिसके कारण निगम का कामकाज ठप हो गया। निगम के अधिकारी-कर्मचारी बाहर खड़े रहे। निगम की बिजली भी बंद कर दी गई। निगम के दस्तावेज सुरक्षित-आयुक्त
निगम के आयुक्त डीएन कश्यप ने कहा कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगना बताया गया है। सभी दस्तावेजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिससे दस्तावेजों का नुकसान नहीं हुआ है। धुआं भरने से कामकाज प्रभावित हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *