निगम सभापति के लिए मंथन आज

राजनांदगांव| नगर निगम के सभापति के लिए रविवार को मंथन होगा। महासमुंद की सांसद रुपकुमारी चौधरी को इसके लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जो सभापति चयन के लिए पार्षदों से चर्चा करेंगी। जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे से बैठक शुरू होगी। इसमें भाजपा के सभी पार्षदों के शामिल किया जाएगा। वहीं संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पर्यवेक्षक चौधरी पार्षदों से वन टू वन चर्चा भी कर सकती है। इसके माध्यम से ही सभापति के लिए एक नाम तय किया जाएगा। निगम में महापौर व पार्षदों का शपथ 8 मार्च को होना है। सभापति के लिए सबसे आगे पार्षद पारस वर्मा का नाम है। इसके अलावा सभापति के लिए शिव वर्मा, राजा माखीजा, शैंकी बग्गा और आलोक श्रोती ने भी दावेदारी की है। महिला पार्षदों में मणिभास्कर गुप्ता ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *