निचला बाजार में वृद्ध फांसी पर झूला, मौत

शिवपुरी| शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के निचला बाजार के रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार की सुबह शव पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र (50)पुत्र गुलाब राठौर निवासी निचला बाजार थाना कोतवाली का शव परिजनों ने गुरुवार की सुबह घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचवाया। धर्मेंद्र राठौर पशुओं का आहार देने आदि का काम करता था। उसने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की फिलहाल इस बात का पता नही चल सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *