निजीकरण के खिलाफ टीएसयू मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन

लुधियाना| चंडीगढ़ बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ टीएसयू सिटी सेंटर डिवीजन के मुलाजिमों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुलाजिमों ने केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर बलजीत सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन तानाशाह हो गया है और जनता पर अपने फैसले थोप रहा है। बिजली विभाग के निजीकरण से लोगों पर बिजली का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसलिए चंडीगढ़ प्रशासन को अपना अड़ियल रवैया छोड़कर निजीकरण रद्द करने का फैसला लेना चाहिए। बिजली विभाग की करोड़ों की संपत्ति निजी कंपनियों को बेची जा रही है। टीएसयूू इसका विरोध करती है। इस मौके अमित कुमार, शरणजीत सिंह, मोहम्मद गियास, विक्रमजीत सिंह, रविंदर सिंह, सोहनदीप, गुरप्रीत सिंह, वरुण आदि मौजूद हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *