महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के केरल से चुनाव जीतने को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केरल मिनी पाकिस्तान है और राहुल व प्रियंका मुस्लिमों की वजह से वहां से चुनाव जीतते हैं। राणे ने रविवार को पुणे जिले के पुरंदर की एक रैली में कहा- ‘केरल मिनी पाकिस्तान है, इसीलिए राहुल गांधी और उनकी बहन वहां से चुनाव जीतते हैं। सभी आतंकवादी उन्हें वोट देते हैं। यह सच है, आप पूछ सकते हैं। वे आतंकवादियों को अपने साथ लेकर सांसद बने हैं।’ कांग्रेस ने नितेश को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की
कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे पाटिल ने पीएम नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से नितेश को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राणे से और क्या उम्मीद की जा सकती है? उन्हें यही करने के लिए चुना गया है। अतुल ने कहा- ‘मैं पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस से पूछना चाहता हूं कि राणे मंत्री हैं,उन्होंने देश की संप्रभुता और एकता को बनाए रखने के लिए संविधान की शपथ ली है। अब वह देश के एक राज्य को पाकिस्तान बता रहे हैं। वहां के मतदाताओं को ‘आतंकवादी’ कह रहे हैं। क्या उन्हें मंत्री पद पर बने रहने का अधिकार है? सुबह से शाम तक नितेश सिर्फ नफरत भरे बयान देते हैं। यदि मोदी और फडणवीस देशभक्त हैं, तो नितेश अभी भी कैबिनेट में कैसे है?’ नितेश ने महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार में 15 दिसंबर को मंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्रालय दिया गया है। नितेश के पिता नारायण राणे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। उनके खिलाफ हेट स्पीच के पहले से कई मामले दर्ज हैं। नितेश के विवादित बयान… राहुल और प्रियंका केरल की वायनाड सीट से जीत चुके हैं
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के साथ लोकसभा की दो सीटों नांदेड़ और वायनाड में उप चुनाव हुआ था। वायनाड से कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने 4 लाख 10 हजार 931 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। जबकि राहुल 2 बार ( 2019 और 2024) से वायनाड से जीत चुके हैं। 2024 में राहुल वायनाड सीट से 3.64 लाख वोटों के अंतर से जीते थे। कम्युनिस्ट नेता बोले- प्रियंका-राहुल को सांप्रदायिक मुस्लिमों का सपोर्ट इन्हीं की वजह से दोनों वायनाड में जीते CPI(M) पोलित ब्यूरो के सदस्य ए विजयराघवन ने भी 22 दिसंबर को कहा था, ‘राहुल और प्रियंका गांधी की वायनाड जीत के पीछे सांप्रदायिक मुस्लिम गठबंधन था।’ उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सांप्रदायिक मुस्लिम गठबंधन के मजबूत समर्थन के बिना राहुल गांधी जीत सकते थे? उन्होंने कहा, ‘वायनाड से दो व्यक्ति राहुल और प्रियंका गए हैं, किसके समर्थन से? वे सांप्रदायिक मुस्लिम गठबंधन के मजबूत समर्थन से जीते। उनके समर्थन के बिना क्या राहुल गांधी का दिल्ली पहुंचना संभव था। आज वे विपक्ष के नेता हैं। पूरी खबर पढ़ें… ———————————— नितेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भाजपा विधायक ने अहमदनगर में कहा- मस्जिदों के अंदर आकर चुन-चुन कर मारेंगे भाजपा विधायक नितेश राणे ने 1 सितंबर को अहमदनगर में कहा था कि महंत रामगिरी महाराज के बारे में कोई कुछ बोलेगा तो मस्जिद में घुसकर चुन-चुन कर मारेंगे। पूरी खबर पढ़ें…


