बड़वानी में निमाड़ गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कुछ देर में अहमदाबाद और यंग ब्रदर्स बड़वानी के बीच होने वाला है। यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 12 फरवरी, गुरुवार को शुरू हुई थी और आज इसका अंतिम दिन है। स्थानीय टीम यंग ब्रदर्स क्लब बड़वानी के फाइनल में पहुंचने के कारण बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम में पहुंचे हैं। यंग ब्रदर्स बड़वानी और ARA अहमदाबाद के बीच मैच शुरू हो गया है। नीली जर्सी में यंग ब्रदर्स बड़वानी और सफेद जर्सी में ARA अहमदाबाद की टीम खेल रही है। पहला हाफ चल रहा है, दोनों टीमों का स्कोर 0-0 है।
फाइनल को लेकर बोले यंग ब्रदर्स के कप्तान यंग ब्रदर्स क्लब के कप्तान मोइनुद्दीन ने कहा कि आज हम फाइनल के लिए बहुत खुश और रोमांचित हैं। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां आएं और हमें सपोर्ट करें। हम पूरी कोशिश करेंगे कि ये ट्रॉफी यंग ब्रदर्स क्लब के पास ही आए। अहमदाबाद के कोच ने बताई रणनीति फाइनल में जगह बनाने वााली ARA अहमदाबाद टीम के कोच सलीम पठान ने फाइनल को लेकर अपनी रणनीति बताई। उन्होंने कहा कि हम जल्दी से जल्दी गोल करके गेम जीतने की कोशिश करेंगे। शनिवार को हुआ था सेमीफाइनल शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में एआरए अहमदाबाद ने रायसेन को 7-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान यंग ब्रदर्स बड़वानी ने मुंबई कस्टम महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल से पहले दोनों टीमों ने रविवार सुबह मैदान पर अभ्यास किया। टूर्नामेंट का मेजबान है यंग ब्रदर्स क्लब चार दिवसीय टूर्नामेंट यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब, बड़वानी की ओर से आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हुई थी। इसमें राष्ट्रीय स्तर की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
पिछले चार दशकों से हो रहा आयोजन यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब बड़वानी द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता पिछले 40 वर्षों से फुटबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। आयोजक समिति ने खिलाड़ियों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की है। विजेता टीमों को दिया जाएगा नकद इनाम स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार के रूप में विधायक राजन मंडलोई की ओर से 51,000 रुपए और द्वितीय पुरस्कार के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल की ओर से 31,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। मैन ऑफ द टूर्नामेंट को मिलेगा गोल्डन बॉल सम्मान साथ ही, मैन ऑफ द टूर्नामेंट को गोल्डन बॉल, सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर को गोल्डन बूट और बेस्ट गोलकीपर को गोल्डन ग्लब्स दिए जाएंगे। टूर्नामेंट का आज फाइनल है। आयोजक यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब है। आयोजन समिति के अध्यक्ष विष्णु बनडे ने बताया कि सभी मैच बड़वानी के मिडिल स्कूल फुटबॉल मैदान में हो रहे हैं।


