बड़वानी में निमाड़ गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला यंग ब्रदर्स क्लब बड़वानी ने जीत लिया। अहमदाबाद की टीम उपविजेता रही। दोनों हाफ के बाद टीमें बराबर के स्कोर पर रहीं। जीत का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।
दोनों हाफ के बाद बराबर पर थी टीमें टूर्नामेंट के फाइनल मैच में यंग ब्रदर्स क्लब बड़वानी के कैप्टन मोइनुदीन ने 32वे मिनट पर पहला गोल किया। पहला हाफ खत्म हुआ। 15 मिनट के अंतराल के बाद दूसरा हाफ शुरू हुआ। अहमदाबाद की टीम के तुफैल ने दूसरे हाफ के 10वे मिनट में गोल किया। रेफरी ने यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब के प्लेयर जर्सी नंबर-17 फैजान खान को यलो कार्ड दिया। दूसरा हाफ खत्म हो गया है। स्कोर 1-1 रहा। पेनल्टी शूटआउट की घोषणा हुई।
पेनल्टी शूटआउट में बड़वानी जीती पेनल्टी शूट आउट के लिए टीमें तैयार हो रही हैं। दोनों टीमों को गोल करने के मौके मिलेंगे। जो ज्यादा गोल करेगा वह विजेता घोषित होगा। बेस्ट परफॉरमेंस करने वाले खिलाड़ियों को अवार्ड शनिवार को हुआ था सेमीफाइनल शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में एआरए अहमदाबाद ने रायसेन को 7-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान यंग ब्रदर्स बड़वानी ने मुंबई कस्टम महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल से पहले दोनों टीमों ने रविवार सुबह मैदान पर अभ्यास किया। टूर्नामेंट का मेजबान है यंग ब्रदर्स क्लब चार दिवसीय टूर्नामेंट यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब, बड़वानी की ओर से आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हुई थी। इसमें राष्ट्रीय स्तर की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था।
पिछले चार दशकों से हो रहा आयोजन यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब बड़वानी द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता पिछले 40 वर्षों से फुटबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। आयोजक समिति ने खिलाड़ियों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की है। विजेता टीमों को इनाम स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार के रूप में विधायक राजन मंडलोई की ओर से 51,000 रुपए यंग ब्रदर्स क्लब को दिया गया। दूसरे पुरस्कार के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल की ओर से 31,000 रुपए का इनाम अहमदाबाद की टीम को दिया गया।
मैच के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


