निमोद में युवक पर जानलेवा हमला:कहासुनी और विवाद के बाद गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

डीडवाना जिले के निमोद गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार मेघवाल समाज के एक युवक के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण घायल युवक को मौलासर कस्बे के राजकीय अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई थी। इस घटना के बाद निमोद गांव में तनाव व्याप्त है। मेघवाल समाज सहित सर्व समाज के लोग गांव में धरने पर बैठ गए हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मौलासर थानाधिकारी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वृताधिकारी जेठू सिंह भी निमोद गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस प्रशासन धरने पर बैठे लोगों से लगातार संवाद कर रहा है ताकि स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित किया जा सके।
एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हालात पर कड़ी नजर रख रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *